शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधान सभा-136 ददरौल के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई और निर्णय को लेकर बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में हुई बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुमित सक्सेना और सुरेश बहादुर सिंह से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। वहीं बीएलओ रचना कुशवाहा और शशि लता की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नोटिस में सुनवाई का स्थान, तिथि और समय स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सुनवाई के समय पंचायत सचिव और संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.