बलरामपुर, जुलाई 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने कालाबाजारी और ओवररेटिंग के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार के निर्देश पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (कृषि) की संयुक्त टीम ने उतरौला तहसील क्षेत्र के पेहर बाजार स्थित उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए, जबकि एक अन्य विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान मेसर्स अमन खाद भंडार पर टीम के पहुंचते ही विक्रेता दुकान बंद कर मौके से भाग गया। यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, दो उर्वरक विक्रेताओं के...