दो उर्वरक विक्रेताओं की कालाबाजारी पर मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, अगस्त 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में उर्वरक की कालाबाजारी शुरू हो गयी है। अब इसकी रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को कासिमाबाद एसडीएम और तहसीलदार ने कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों पर स्टॉक और भौतिक सत्यापन में अंतर पाये जाने पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार को सूचना दी। जिसके बाद तत्काल दोनों दुकानदार संचालकों के खिलाफ संबंधित थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए अभियान शुरू किया गया है। डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार निरीक्षण और छापेमारी हो रही है। इस अभियान के तहत कासिमाबाद एसडीएम और तहसीलदार ने मेसर्स कुशवाहा ब्रदर्श बरेसर कासिमाबाद और अजय कुशवाहा खाद भण्डार बरेसर का निरीक्षण किया। इन दोनों विक्रेताओं के यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.