बिहारशरीफ, मई 11 -- शेखपुरा। उर्वरक खाद बिक्री में गड़बड़ी पाए जाने पर जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी ने दो दुकानों का निबंधन निलंबित कर दिया है। शेखोपूरसराय के पांची में तथा बरबीघा के कुतुबचक में उर्वरक विक्रेता पर यह कार्रवाई की गयी है। उन्होंने अन्य उर्वरक दुकानदारों से पारदर्शिता के साथ किसानों को खाद उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि जिला में अभी 3500 टन यूरिया उपलब्ध है। नि.स. (शेखपुरा से मनोज कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...