नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सहित दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र मंगलवार को खारिज होने के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। एक अधिकारी ने कहा कि नतीजे पांच नवंबर को घोषित किए जाएंगे, जो नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। नामांकन पत्रों की जांच के अंतिम दिन निर्दलीय उम्मीदवार कांते सयन्ना और कांग्रेस समर्थित राजकुमार लोहानी के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।इस बीच, दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों और कांग्रेस नेता हेमंत कटारे ने पुरी के नामांकन पत्रों पर आपत्ति जताते हुए दावा किया कि उनके द्वारा दाखिल किया गया फॉर्म-26 में दिया गया हलफनामा अमान्य और अधूरा है। यह भी पढ़ें- मोबाइल दुकानदार और हरदीप सिंह पुरी आमने-सामने, MP राज्यसभा उपचुना...