बागपत, अप्रैल 6 -- बड़ौत। चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शासन ने क्षेत्र में दो उप स्वास्थ्य केंद्र (सब हेल्थ सेंटर) को मंजूरी दे दी है। जिसके निर्माण के लिए क्षेत्र में जमीन चिन्हित किए जाने का कार्य शुरू हो चुका है। लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए घर के नजदीक ही चिकित्सा व टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। ग्रामीणों को उनके घर के पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दो उप स्वास्थ्य केंद्र बनने जा रहे हैं। एक के लिए असरफाबाद थल गांव में भूमि चिन्हित कर ली गई है, दूसरे के लिए चिन्हीकरण का कार्य जोरों पर है। इनके निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए नगर में जाने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। शुगर, एचआईवी, बीपी, एचसीबी, हेपेटाइटिस, टीबी आदि की जांच केंद्र पर ही कराई जा सकेगी। इसके अलावा बुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.