लखनऊ, जनवरी 30 -- पुलिस आयुक्तालय लखनऊ के दक्षिण जोन में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो उपनिरीक्षकों का शुक्रवार को स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर जारी किया गया। स्थानांतरण आदेश 30 जनवरी को निपुण अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की ओर से जारी किया गया। आदेश में संबंधित अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये हैं। जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक हिमांचल सिंह को चौकी प्रभारी सेवई से हटाकर चौकी प्रभारी एचसीएल, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थानांतरित किया गया है। वहीं,उपनिरीक्षक हिमांशु तिवारी को चौकी प्रभारी एचसीएल से चौकी प्रभारी सेवई सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.