प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जिले के दो उप निबंधकों का तबादला प्रयागराज से हो गया है। सोरांव तहसील में तैनात उप निबंधक विभा द्विवेदी तिवारी का ट्रांसफर मोहनलालगंज लखनऊ हो गया है। उनकी जगह पर बहेड़ी बरेली से अनामिका सिंह को सोरांव तहसील में उप निबंधक बनाया गया है। वहीं फूलपुर में तैनात डॉ. प्रभा मिश्रा को प्रयागपुर बहराइच भेजा गया है। उनकी जगह बख्शी का तालाब लखनऊ से संतोष कुमार यादव को भेजा गया है।एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि इसके अलावा चार प्रशिक्षु उप निबंधक प्रयागराज भेजे गए हैं। इसमें दीक्षा गौतम, नीरज कुमार सरोज, विवेक गुप्ता और श्रीकांत यादव शामिल हैं। चारों को डेढ़ महीने प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें 30 दिन प्रयागराज की अलग-अलग तहसीलों में स्थित उप निबंधक कार्यालयों से संबद्ध रहेंगे, जबकि 15 दिन का प्रशिक...