प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर बाजार में सोमवार को दो ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फतनपुर पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी गौरा भेजा। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। उड़ैयाडीह के जलालपुर निवासी जयशंकर ई-रिक्शा चालक है। वह सोमवार को पत्नी सबिता, बेटा राज, भाभी हीरावती और भतीजे विशाल के साथ जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर जा रहा था। जैसे ही उसका ई-रिक्शा मधवापुर बाजार पहुंचा। सामने से आ रहे दूसरे ई-रिक्शा से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दूसरा ई-रिक्शा परमी के पूरा चांदपुर निवासी शिवकुमार चला रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह नशे में था। हादसे में सभी सवारियों को चोटें आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.