कौशाम्बी, मई 16 -- भरवारी में शनिवार सुबह सवारियों से भरे ई-रिक्शा ने सड़क किनारे खड़े दूसरे रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में उस पर सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे लड़की मंडी भरवारी में एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े नीले रंग के ई-रिक्शे से जा टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शे में बैठी सवारियां घायल हो गईं। हादसे में चालक संदीप सरोज (25) निवासी बिदनपुर को मामूली चोटें आई हैं, जबकि रिक्शे में बैठी अनीता (35) निवासी मुजाहिदपुर मूरतगंज और सुनीता देवी निवासी भीकमपुर मूरतगंज के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...