खगडि़या, जून 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने बेलदौर थाना कांड संख्या 113/2013 के दो नामजद इश्तिहार वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान पचौत पंचायत के मुरली गांव निवासी चंदेश्वरी उर्फ चानो यादव के पुत्र योगेन्द्र उर्फ शैलेंद्र यादव एवं महेन्द्र यादव के पुत्र फूलो यादव के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर कोर्ट से इश्तिहार वारंट जारी था, जिसका तामिला करवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...