सहरसा, मई 14 -- सहरसा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में वांछित, फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा की जा रही लगातार छापेमारी एवं गिरफ्तारी के भय से पुलिस की दबिश में पस्तपार थाना कांड संख्या 23/2024 में वांछित अभियुक्त एवं 15 हजार रुपये का इनामी पस्तपार थाना क्षेत्र के जलैया निवासी वीपी यादव ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह भी पढ़ें- इनामी अपराधी का आत्मसमर्पणगिरफ्तार अपराधियों की जानकारी वीपी यादव का अपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ तीन कांड दर्ज है। वहीं बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सत्तर छिपा टोला राम कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी पर लूट, गोलीबारी सहित अन्य मामला था। जिसमें वह फरार चल रहा था। पुलि...