बरेली, जून 16 -- कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार रात दो इंस्पेक्टर और 44 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इनमें दो इंस्पेक्टर क्राइम और कई चौकी इंचार्ज शामिल हैं। पुलिस लाइन से अजीत सिंह को थाना शीशगढ़ और धर्मेंद्र सिंह को प्रेमनगर थाने में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। एसआई श्रीनिवास को मीरगंज से एसएसआई कैंट की जिम्मेदारी दी गई है। एसआई रविराज पावड़िया को चौकी चौराहा चौराहा, राजेंद्र सिंह को जिला अस्पताल, सुदीप बघेल को शाहबाद, अजय शर्मा को सद्भावना, गौरव अत्री को ट्रांसपोर्टनगर, हरेंद्र प्रताप सिंह को बभिया, सौरभ डेढ़ा को मॉडल टाउन, रविंद्र सिंह को करगैना, अंजलि सिसौदिया बारादरी की महिला रिपोर्टिंग, दयानंद को केंद्रीय कारागार, ऋषि मित्र को बेवल बसंतपुर, गोविंद सिंह को धौरेरा, सुरेंद्र...