दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
नैनीताल, सितम्बर 12 -- नैनीताल । जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। राजू सागर पुत्र स्व. रामकुमार, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़, थाना मुखानी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के सात प्रकरण व गुंडा नियंत्रण अधिनियम का एक प्रकरण दर्ज है। वहीं, पूरन सागर पुत्र स्व. रामकुमार, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़, थाना मुखानी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के चार प्रकरण और भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 एवं 506 के अंतर्गत एक प्रकरण दर्ज है।इन सभी मामलों में उपलब्ध आपराधिक अभिलेखों एवं कानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दोनों आरोपियों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत छह माह की अवधि के लिए नैनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.