लखीसराय, जनवरी 29 -- सूर्यगढ़ा। माणिकपुर पुलिस ने थाना के खांड़ पर गांव एवं कजरा थाना क्षेत्र के चंपानगर गांव से दो आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार किया। खांड़पर गांव के प्रेम प्रसंग व लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में बादल कुमार को तथा कजरा थाना क्षेत्र के चंपानगर गांव से एक आरोपी रामवृक्ष यादव को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रंधीर कुमार की अगुवाई में पुलिस बलों ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इन दोनों को लखीसराय जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.