समस्तीपुर, जनवरी 23 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना में करीब तीन महीने पूर्व एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतौना के ही उपेंद्र राम के पुत्र सुनील राम (35) के रूप में की गई है। दरअसल मामला बीते 14 अक्टूबर का है, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सुनील राम ने पड़ोसी बुजुर्ग कुसमा देवी पर तर छेबिया से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान जख्मी होने पर कुसमा देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद जख्मी वृद्ध महिला की बहू काजल देवी ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं जितवारपुर से भी एक वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.