दो आरोपियों से शराब की 97 पेटी बरामद
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को स्कूटी को रोककर तलाशी ली। स्कूटी से चार पेटी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान परशु और दिनेश निवासी मयूर विहार फेस-3, नई दिल्ली के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर आबकारी टीम ने मुरादनगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में दबिश दी। यहां बताए गए स्थान से रॉयल स्टैग की 93 पेटी और बरामद हुईं। इस तरह कुल 97 पेटी अवैध शराब और स्कूटी जब्त की गई। दोनों के खिलाफ मुरादनगर थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60, 72 और बीएनएस की धारा 61(2), 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.