पीलीभीत, फरवरी 16 -- बीसलपुर। गांव मटैना के अधेड़ का शव झुलसा हुआ मिलने के मामले में मृतक की पत्नी की ओर से गुलेंदा गौटिया के दो आरोपियों के खिलाफ हत्या क मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के गांव गुलेंदा गौटिया निवासी नेमचंद पुत्र ख्यालीराम 53 का शव गांव मटैना के बाहर पुआल के ढेर के पास ग्रामीणों ने झुलसा हुआ पड़ा देखा। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नेमचंद शराब पीने का आदी था और 7 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे शराब के नशे में घर से निकला था। मृतक की पत्नी सरस्वती देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उसके पति को गांव के दो लोग घर से अपने साथ ले गए। गांव मटैना में शराब पी तथा मीट मछली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.