बाराबंकी, सितम्बर 21 -- मसौली (बाराबंकी)। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर शनिवार की देर रात हत्या आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर मिले साक्ष्यों से महिला से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नहर में मिला था शव: मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार की दोपहर बाराबंकी शहर के विजय नगर चौराहा पर दवाएं लेने के लिए आई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। शनिवार को महिला का शव बेरिया गांव के पास शारदा सहायक समानांतर नहर में मिला। मौके पर मिले साक्ष्य से साफ था कि महिला की गला दबा कर हत्या की गई थी। साथ ही मौके पर मिले साक्ष्यों से यह भी लग रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच का रही है। मृतका के भाई की तहरीर पर केस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.