उन्नाव, मार्च 1 -- पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव निवासी सफाईकर्मी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे ड्यूटी कर घर वापस आ रहा था। गांव पहुंचते ही गांव के ही राहुल व मनीष शराब के नशे में रोककर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...