रुडकी, जनवरी 23 -- एक व्यक्ति ने दो लोगों पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी, चेक बाउंस और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जानबूझकर फर्जी चेक देकर उन्हें ठगा और बाद में पंचायत के दौरान हमला किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौ. आजम निवासी मोहल्ला टोली मंगलौर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपी सरफराज निवास टोडा कल्याणपुर उसका पुराना दोस्त है। मार्च 2025 में सरफराज ने घरेलू जरूरतों के लिए पीड़ित से 5 लाख रुपये उधार मांगे। आजम ने दोस्ती के नाते 3 मार्च 2025 को रकम दे दी। इस दौरान आरोपी ने मई 2025 तक पैसे लौटाने का वादा किया। मई में रकम मांगने पर सरफराज ने समय मांगा और जून तक टाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...