बगहा, जुलाई 30 -- नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहुचर्चित सजान लाल चौधरी हत्याकांड कांड संख्या 292/26 में फरार चल रहे दो आरोपियों ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में अक्षय मुखिया व रामेश्वर उर्फ लड्डन शामिल हैं। दोनों पिछले करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे थे। मामले के आईओ दरोगा मो. असलम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव और लगातार कार्रवाई के डर से दोनों आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि हत्याकांड के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...