गाजीपुर, जनवरी 4 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा पुलिस ने रविवार को दो युवकों को मारपीट करने और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया। बता दें कि बीते 30 नवंबर को ग्राम पारा में लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और रॉड से लैस अभियुक्तों ने ग्राम गौसपुर बुजुर्गा निवासी तीन युवकों मो. आसिर, सैयद अब्दुला अख्तर और अब्दुला उमर को एक खंभे से बांधकर पीटा था। जिसमें युवकों छुड़ाने पहुंची पुलिस पर भी हमला बोल दिया। जिसके बाद इनके खिलाफ थाना नोनहरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। उप निरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम मरुल्लाहचक फोर-लेन अंडरपास के पास से दोनों आरोपी भागने की फिराक में है। जिसे घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में सोनू र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.