लखीसराय, अप्रैल 20 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के चंदनपुरा पंचायत के धनौरी गांव में छापेमारी में मारपीट कर घायल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने इसकी जानकारी दी। धनौरी गांव के रंजीत यादव तथा डोमू यादव को सोमवार को गिरफ्तार कर लखीसराय जेल भेज दिया है। गांव के राम कृष्ण राम और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर घायल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट कर किया घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...