किशनगंज, मई 23 -- टेढ़ागाछ। फुलवड़िया गांव में युवक बिनोद साह पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शुक्रवार को खुद एसडीपीओ खुसरु सिराज ने फुलवड़िया गांव पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार घटनास्थल का मुआयना घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एसडीपीओ खुसरु सिराज ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ तौर पर कहा:"फुलवड़िया की घटना बेहद गंभीर है और कानून हाथ में लेने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानू...