जहानाबाद, जून 19 -- जहानाबाद। छापेमारी के दौरान भेलावर और पारस विगहा थाने की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही अभियान के दौरान छुपाकर रखा हुआ करीब 80 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। पकड़े गए लोगों में एक विशुन विगहा गांव के निवासी विमल यादव है। उन पर हत्या का प्रयास करने का आरोप है। भेलावर थाने की पुलिस ने रंजन बिंद को शराब के मामले में पकड़ा। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...