फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सीजेएम न्यायालय ने दो आरोपितो की रिमांड मंजूर कर सुनवाई के लिए 16 अप्रैल तारीख नियत की गयी है। फतेहगढ़ कोतवाली में एक मोहल्ले की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 12 मार्च को उसकी मां, छोटी नाबालिग बहन को नानी के यहां ले जाने के बहाने रोडवेज बस अड्डे लेकर आयी। यहां पहले से ही मां की मिलीभगत के अनुसार रामदेव खड़ा मिला और मां वापस चली आई। रामदेव उसकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर शादी करने के मकसद से घर लेकर चला गया। वहां पर नाबालिग बहन से शादी का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर धमकाने लगा। बहन ने मौका पाकर फोन पर सारी बात बतायी। उसकी मां ने ही नाबालिग बहन को रामदेव के साथ पत्नी की तरह रहने के लिए विवश किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में नाबालिग की मां और बच्ची को ले जाने वा...