बदायूं, अप्रैल 7 -- एमएफ हाईवे पर भगवतीपुर ईंट भट्ठे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वजीरगंज थाना क्षेत्र के रोटा के रहने वाले 24 वर्षीय अमन कुमार अपनी बाइक से बदायूं की ओर से बिसौली जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के सिलहरी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय संदीप पुत्र जगदीश सिंह की तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद संदीप की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...