पीलीभीत, मार्च 8 -- बीसलपुर। पुलिस ने मुखबर की सूचना पर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़े दो युवकों को दबोचकर बाइक बरामद की है। बीसलपुर पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे क्रासिंग के आगे सिटी अस्पताल के पास दो युवक स्प्लेंडर मोटर साइकिल जो चोरी की है उसे बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने छापेमारी कर मोटर साइकिल को पकड़ लिया। जामा तलाशी के दौरान पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सौरभ उर्फ अभिषेक पुत्र हरेंद्र कुमार निवासी जगीपुर व चंचल वर्मा पुत्र छत्रपाल थाना बरखेड़ा निासी बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल अपने कब्जे में ले ली। बाइक जैतापुर सिमरा नवादा निवासी दयानंद पुत्र सीताराम के नाम निकली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...