दो आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सहायिका का हुआ चयन
पाकुड़, मई 21 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। धोवाडांगा पंचायत के लखनपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 01 एवं 02 के लिए सहायिका पद का चयन संपन्न हुआ। चयन प्रक्रिया बीडीओ सह सीडीपीओ टुडू दिलीप की देखरेख में पूरी की गई। चयन प्रक्रिया के बाद लखनपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 के लिए काजल कुमारी का चयन सहायिका पद पर किया गया। वहीं लखनपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 02 के लिए सीमा कुमारी को सहायिका पद के लिए चयनित किया गया। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.