अल्मोड़ा, मई 17 -- कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन ने भानाराठ में विदाई समारोह किया। इस दौरान वरिष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंगा तिवारी और चंपा उप्रेती को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी। सेवा कल के दौरान उनके कार्यों की सराहना की गई। मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी दिनेश चंद्र पांडे ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यहां क्षेत्रीय सुपरवाइजर दमयंती धर्मशक्तू, किरन जोशी, भगवती बिष्ट, हरीश चंद्र, जगदीश जोशी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...