बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के दो अस्पतालों में 8.37 करोड़ रुपये नियम विरूद्ध तरीके से खपाने की शिकायत पर उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से हुई शिकायत के बाद हड़कंप मची हुई है। डिप्टी सीएम ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र लिखकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है। प्रकरण में सीएमएस की भूमिका की भी जांच होगी। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि बजट काफी लेट मिला था, इसलिए 27 मार्च को ही उसे सरेंडर कर दिया गया है। इस बजट से कोई खरीद नहीं हो रही है। जिला महिला चिकित्सालय बस्ती व महिला चिकित्सालय 100 बेड हर्रैया के उच्चीकरण, साज-सज्जा एवं उपकरणों की खरीद के लिए जिला महिला अस्पताल को 4.17 करोड़ रुपये तथा महिला अस्पताल हर्रैया को 4.20 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.