अमरोहा, अप्रैल 17 -- गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने दो क्लीनिक पर जांच-पड़ताल की। अवैध रूप से संचालित ओटी पर सील ठोक दी गई। कार्रवाई से खलबली मची रही। नोडल अधिकारी डा. विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित टीम में रहरा सीएचसी प्रभारी डा. शशांक चौधरी और डा. विक्रमजीत सिंह ने कस्बा स्थित भावना हॉस्पिटल और आदमपुर के अनस नर्सिंग होम पर छापामारी की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितता सामने आईं। नोडल अधिकारी ने बताया कि आदमपुर के अनस नर्सिंग होम का आयुष में पंजीकरण तो पाया गया, लेकिन उसका लाइसेंस 31 मार्च को ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वहां मरीजों का इलाज जारी था। यह भी पढ़ें- अवैध क्लीनिक सीज, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज चौंकाने वाली बात यह रही कि एलोपैथिक इलाज के लिए यहां कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। ओटी, लेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.