लखनऊ, अक्टूबर 4 -- मध्यप्रदेश और बिहार से असलहों की तस्करी कर लखनऊ और पड़ोसी जनपद में बिक्री करने वाले दो बदमाशों को एसटीएफ और सुशांत गोल्फ सिटी थाने की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चार पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया गया है। तस्कर 30-40 हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर 80 से एक लाख रुपये में बेचते थे। डिप्टी एसपी एसटीएफ धर्मेश कुमार शाही के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों में सुलतानपुर जनपद के बल्दीराय इलाके के महमूदपुर का रहने वाला अमरजीत यादव और उसका साथी करियाना नगर दोस्तोंपुर निवासी नौशाद है। डिप्टी एसपी ने बताया कि काफी समय से लखनऊ और पड़ोसी जनपदों में असलहा तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी। तफ्तीश के बाद पुख्ता साक्ष्य मिलने पर इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह और सुशांत गोल्फ सिटी थाने की संयुक्त टीम के साथ रविवार को अहिमामऊ सर्विस रोड...