मेरठ, अप्रैल 1 -- मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने बुधवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी मेडा की प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मेडा टीम ने बुधवार को सरधना रोड स्थित दीवान चंद एन्क्लेव में करीब 10 हजार वर्गमीटर जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा सरधना रोड स्थित गांव जेवरी के पास 15 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.