आगरा, फरवरी 26 -- शहर में विकसित हो रही अवैध कालोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को दो कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक ताजगंज वार्ड में नवल किशोर द्वारा संगम गार्डन के सामने पचगांई खेड़ा में करीब 2500 वर्गमीटर भूमि पर वंशिका टाउन के नाम से कालोनी विकसित जा रही थी। इसका लेआउट विकास प्राधिकरण से पास नहीं कराया गया था। इसके पास ही करीब 1800 वर्गमीटर भूमि पर वंशिका टाउन फेस -2 के नाम से एक और कालोनी बनाई गई थी। इसका भी मानचित्र स्वीकृत नहीं था। विकास प्राधिरकण ने इस संबंध में नोटिस भी जारी किया था लेकिन निर्माण कार्य जारी थे। गुरुवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर की मदद से वहां हुए निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.