लातेहार, मार्च 14 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की दो घटनाएं सामने आई हैं। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना सिंजो पंचायत के रतहाखाड़ बांडी गांव (रतहाखाड़) की है। जहां सुभाष सिंह (28 वर्ष), पिता उदेश्वर सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार सुभाष सिंह रोज की तरह रात में भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि वह फांसी के फंदे से झूल रहा है। परिजनों ने बताया कि किसी प्रकार का पारिवारिक विवाद या अन्य समस्या नहीं थी। वह बाहर काम करता था और होली क...