रामगढ़, जनवरी 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी में दो अलग दुर्घटना में महिला सहित दो घायल हो गए। दोनों को गिद्दी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार की रात में लगभग साढ़े 8 बजे गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी रेलवे क्रांसिंग के पास बाइक सवार सीसीएल कर्मी बुधराम खलको असंतुलित होकर गिरकर घायल हो गया। जिसके बाद गिद्दी अस्पताल प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए नईसराए अस्पताल में भेज दिया गया। वहीं दूसरी दुघर्टना सोमवार को दोपहर बाद लगभग पौने 3 बजे गिद्दी भरकुंडा रोड गिद्दी चीप हाउस कॉलोनी मंदिर के पास हुई। जिसमें टेंपू के चक्का के बीच सुकर के आने से टेंपू पलट गई। जिसमें सवार घुटुवा निवासी महिला रीता देवी घायल हो गई। जिसे गिद्दी अस्पताल में इलाज कर घर भेज दिया गया। महिला गिद्दी सी से टेंपू से घुटुवा लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.