रामपुर, अप्रैल 16 -- नगर में मंगलवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से महिला समेत तीन युवकों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पहला हादसा रात करीब नौ बजे बिलासपुर मार्ग स्थित एसबीआई बैंक के सामने हुआ। मसवासी के मोहल्ला चाऊपुरा निवासी सालिम और फैज़न बाइक से स्वार आए हुए थे। बताया जाता है कि सालिम का भांजा दिल्ली से आ रहा था, जिसे लेने वे स्वार पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पंजाबानगर रामपुर निवासी राम भरोसे, जो अपनी ससुराल मिलक ताज खां से लौट रहे थे, कि बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, गंभीर टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.