लातेहार, मार्च 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पहली घटना शहर के इंदिरा गांधी चौक के समीप जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स के सामने हुई। यहां तेज रफ्तार राज रथ नामक यात्री बस ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश्वर मुंडा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को भी अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि महेश्वर मुंडा हुटाप पंचायत के खुटकटी गांव में अपनी बेटी के घर रहते थे और भि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.