औरैया, जून 25 -- कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना में ग्राम हवेलियां निवासी मणिकचंद अपनी 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के साथ मोटरसाइकिल से बाबरपुर जा रहे थे। अजीतमल कस्बे के पास सड़क पर बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर से बाइक अचानक उछल गई, जिससे पीछे बैठी रेखा देवी संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने बाइक चालक को रोककर घायल महिला को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में बिधूना क्षेत्र के नगला वुडबार निवासी 30 वर्षीय रचना दे...