बोकारो, मार्च 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार और कसमार थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक घायल हो गए। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अलग-अलग समय पर पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिंकू कुमारी ने प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीररूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार कसमार थाना क्षेत्र के सिल्ली साडम गांव मंगलवार की देर रात्रि 11:30 बजे दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जानकारी अनुसार पेटरवार थाना क्षेत्र के उत्तासारा गांव निवासी ओम कुमार रजवार (16 वर्ष)और राजेंद्र महतो(22 वर्ष) एक बाइक पर सवार हो...