हरिद्वार, अप्रैल 19 -- सिडकुल क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से किशोरी और युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। पहला मामला ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है, जहां मूल रूप से मुजफ्फरनगर के ककरोली थाना क्षेत्र के निवासी और वर्तमान में ब्रह्मपुरी में रह रहे व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 16 अप्रैल की रात कमरे से गायब हो गई। काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, दूसरा मामला रावली महदूद क्षेत्र का है। यहां मूल रूप से यूपी के लखीमपुर खीरी के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 11 मार्च को घर से बिना बताए चली गई। काफी प्रयासों के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती और किशोरी की तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.