गाज़ियाबाद, अप्रैल 27 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर में दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों ने पांच गाड़ियों की मदद से छह घंटें की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। निवाड़ी मार्ग स्थित गांव मऊ के बाहर खाली प्लाटों में रखे बिटौरों में सोमवार दोपहर आग लग गई। दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। वहीं, मोदीपोन कॉलोनी के समीप जंगल में सोमवार दोपहर आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। एफएसओ अमित कुमार ने बताया कि दोनों स्थानों पर लगी आग को पांच गाड़ियों की मदद से बुझा दिया गया। यह भी पढ़ें- टटलगांव में महिलाओं ने बुझाई आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.