दो अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम सहित पांच घायल
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरौनी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर मंगलवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक तीन साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। पिपरी चौक के पास दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायल बेझा गांव के सत्यम कुमार साह और सिराजाबाद गांव के सुकेश साह व मिथिलेश साह को परिजनों ने सकरा पीएचसी में भर्ती कराया। दूसरी दुर्घटना रेपुरा गांव के पास हुई। यहां बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायल दिघरा गांव निवासी युवराज (3) को स्थानीय लोगों ने सकरा पीएचसी में भर्ती कराया, वहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर के दिया गया। घायल पिता राज कुमार का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.