लोहरदगा, जुलाई 28 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग मुर्गी व्यवसायी की मौत हो गई। जबकि पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया। पहली घटना कुडू-रांची मुख्य पथ स्थित चेटर मोड़ के पास हुई। कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी बागी निवासी सजन अंसारी 65 वर्ष अपनी टीवीएस बाइक से मकांदु गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान कुडू के तरफ से रांची की ओर जा रही तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सजन अंसारी को कुडू सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। भागने के दौरान वाहन से गिरे मोबिल के निशान के आधार पर लोगों ने पीछा किया। झिबरी मोड़ के पास कार लावारिस हालत में बरामद हुई। पुलिस ने वा...