हल्द्वानी, जुलाई 15 -- गरमपानी, संवाददाता। भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी की जान नहीं गई और सभी सवार सुरक्षित बच गए। पहला हादसा शाम करीब 6 बजे रामगढ़ पुल के पास हुआ। खैरना की ओर आ रही एक कार के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे वह आगे चल रहे एक छोटे हाथी से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वाहन में सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।वहीं दूसरा हादसा खैरना पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खैरना पुलिस चौकी इंचार्ज सती...