दो अलग अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल
लातेहार, मई 17 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। पहली घटना पिडारकोम बहेरा गांव के समीप हुई। जानकारी के अनुसार बारियातू थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी उज्जवल सिंह बाइक से रांची से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहेरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उज्जवल सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी घटना रहिया मोड़ के पास घटी। बारियातू थाना क्षेत्र के टुंडरा गांव निवासी रौशन राम बाइक से टंडवा जा रहे थे। इसी दौरान रहिया मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहा अज्ञात एसयूवी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रौशन राम सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.