गुमला, जून 28 -- गुमला। जिले के घाघरा और पालकोट थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है।पहली घटना घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी के समीप हुई। जानकारी के अनुसार नाथपुर निवासी श्रवण उरांव अपने ससुर विश्वनाथ उरांव के साथ बाइक से घाघरा जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा पुल के समीप शनिवार रात हुई। गुमला के चेटर निवासी अमित बाड़ा अपनी कार से कोलेबीरा जा रहे थे। यह भी पढ़ें- पालकोट में पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार,चार घायल इसी दौरान उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई। हादसे में अमित बाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से स...