घाटशिला, मई 3 -- धालभूमगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर शुक्रवार को घाटशिला के प्रेम नगर के रहने वाले चार नाबालिक एक ही मोटरसाइकिल पर धालभूमगढ़ से घाटशिला की ओर जा रहे थे। पीछे सीट पर बैठे एक नाबालिक द्वारा उल्टा बैठकर अपने मोबाइल से रील बना रहा था। रील बनाने के क्रम में शरीर को घुमाने पर झटके से मोटरसाइकिल सड़क से नीचे उतर गई और जंगल से जलावन की लकड़ी से लेकर आ रही 41 वर्षीय मुन्ना गोराई को मारते हुए नीचे गड्ढे मे गिर गई। दुर्घटना में मुन्ना गोराई के पैर में एवं कंधे में चोट आई है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान में स्थानांतरित किया गया। यह भी पढ़ें- नारायणपुर में तीन सड़क हादसे, महिला समेत चार घायल दोपहर के बाद धालभूमगढ़ के स्वर्गछिड़ा गांव में शादी के निमंत्रण में जमशे...